फरीदाबाद, फरवरी 14 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में शनिवार को वेलेंटाइन डे की खुमारी साफ तौर पर देखने को मिली। रंग-बिरंगी रोशनी, सजे-धजे स्टॉल और लोक संगीत की मधुर धुनों के बीच युवा जोड़ों ने प्रेम के इस दिन को खास अंदाज में मनाया। मेले में बंचारी के नगाड़ों की गूंजती थाप पर युवाओं ने खुलकर डांस किया। पारंपरिक धुनों पर थिरकते कदमों ने आधुनिक प्रेम उत्सव को देसी रंग में रंग दिया। कई जोड़े हाथों में हाथ डाले हस्तशिल्प स्टॉलों पर घूमते नजर आए तो कहीं आर्टिफिशियल फूल, टैडी बियर और दिल के आकार के उपहारों की खरीदारी होती दिखी। इस दौरान मेजर दीप गुप्ता ने अपनी पत्नी एकता डिबरीवाल को दिल के डिजाइन का सॉफ्ट टॉय भेंट कर सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि व्यस्त जिंदगी में ऐसे मौके रिश्तों को नई ऊर्जा देते ...