फरीदाबाद, फरवरी 13 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड शिल्प मेले में के शुक्रवार को शिक्षा विभाग हरियाणा तथा हरियाणा टूरिज्म के संयुक्त तत्वावधान में गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों और निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल बल्लभगढ़ के छात्र-छात्राओं नामत: दृष्टि, मान्या, प्रिशा, वेदांशी, यथार्थ और दिव्यांश ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान डीसी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम में काव्या, कृतिका, नव्या, मानसिका, हरप्रीत, आराध्या को मिला, जबकि तृतीय स्थान तक्षशिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों नामत: श्रेष्ठ, आयशा, आरोही, माही, आदित्य और प्रिंस ने हासिल किया। जूनियर वर्ग में तक्षशिला मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल...