औरैया, फरवरी 12 -- बिधूना, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से मेले में गई करीब 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव पीड़ित भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन 10 फरवरी को अछल्दा क्षेत्र में लगे मेले में गई थी। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आरोप है कि गांव का ही नितिन कुमार उसे अपने साथ भगा ले गया। परिजनों के मुताबिक युवती अपने साथ करीब 85 हजार रुपये नकद तथा सोने की जंजीर, अंगूठी और पायल भी ले गई है। घटना के बाद परिवार ने युवती के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद आ रहा है। इससे परिजन काफी चिंतित हैं। पीड़ित भाई का कहना है कि युवक पहले से उसकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.