लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 6 -- लखीमपुर। नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा आयोजित दशहरा मेला 2025 का रंगारंग आगाज़ भव्यता के साथ हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम के पहले दिन स्थानीय रामायण संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें पंडाल भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम जीवन दर्शन की गूंज से भर उठा। इस संगोष्ठी में नगर के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि हरदोई के एमएलसी अशोक अग्रवाल और एमएलसी अनूप गुप्ता ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, एसडीएम सदर अश्वनी सिंह, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, मेला अध्यक्ष कौशल तिवारी सभासदगण और मेला समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। रामाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.