हजारीबाग, फरवरी 10 -- इचाक प्रतिनिधि। प्रखंड के बोधी बागी के मैदान में लगने वाला दस दीनी शहीद मेला के छठे दिन बड़ी संख्या में लोग मेला पहुंचे। मेले में दूर दराज गण से आए लोग शहीद स्थल पहुंचकर देश के सपूतों को नमन कर तारा माची झूला नाव झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन ट्रेन, मौत का कुआं और माउस जंपिंग आनंद लिया। मेले में लगे स्टॉल पर लोग कृषि उपकरण, घरेलू सामान, व्यायाम के उपकरण और खाने पीने के सामान की खरीदरी करते दिखे। मीना बाजार में कांसा पीतल की बरतनें और मनोरंजक वस्तु की खरीदारी कर रहे हैं। मेला कमेटी की ओर से आयोजित सांस्कृतिक प्रोग्राम में लोगों की भरी भीड़ रही। सोमवार को आर्ष गुरुकुल कन्या विद्यालय हजारीबाग, ज्ञान गंगा आवासीय विद्यालय बोधी बागी, विद्यासागर कोचिंग सेंटर चंदा एवं एस डी मेमोरियल स्कूल करियातपुर के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.