गाज़ियाबाद, दिसम्बर 11 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में पर्वतीय प्रवासी जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित उत्तराखंड महोत्सव के दूसरे दिन भी लोक परंपरा व संस्कृति से ओत-प्रोत कार्यक्रम हुए। पांच दिवसीय मेले में दूसरे दिन गुरुवार को पूजा व गणेश वंदना के बाद लोक कलाकार आस्था नौटियाल, विनोद आर्य व हेमा मेहता ने पहाड़ी गीतों की प्रस्तुति दी। भगवत मनराल नृत्य ग्रुप ने मनमोहक प्रस्तुति देते हुए उत्तराखंडी संस्कृति के रंग बिखेरे। मेले में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उत्तराखंडी व्यंजनों का लुत्फ लिया। सागर रावत, विजय रावत, बलराज नेगी व गिरीश रावत का योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...