बक्सर, फरवरी 9 -- पेज चार पर सेकेंड बॉटम ------ दिशा-निर्देश राजस्व वसूली पर तस्वीर स्पष्ट नहीं होने पर नाराजगी आयोजित बैठक का मुख्य मुद्दा फाल्गुनी पशु मेला था ब्रह्मपुर। नगर पंचायत सशक्त कमेटी की बैठक में भी फाल्गुनी पशु मेला के स्थान का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। इस दौरान मेला संबंधित कई प्रस्ताव पारित किए गए। मुख्य पार्षद सुमन देवी की अध्यक्षता व ईओ शिव शक्ति कुमार की मौजूदगी में आयोजित बैठक का मुख्य मुद्दा फाल्गुनी पशु मेला ही रहा। लेकिन, इस दौरान सदस्यों के बीच मेला के स्थान को लेकर आम समिति नहीं दिखी। अधिकांश सदस्य प्रतिबंधित एरिया से बाहर पुराने परंपरागत स्थान वाले क्षेत्र मे ही मेला लगाने का समर्थन कर रहे थे। वहीं कुछ सदस्य इसके विरोध में भी दिखे। वहीं कई सदस्यों ने इस साल मेला की नीलामी व राजस...