फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले के समापन को अब केवल चार दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में मेले में अब मेले में सेल का खेल शुरू हो गया है। ऑफर देखकर खरीदारी करने वाले पर्यटक अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं बुधवार को मेले में जिले के विभिन्न सरकारी स्कूलों के छात्र एवं छात्राओं की भारी भीड़ देखने काे मिली। उन्होंने बंचारी के नगाड़ों, ढोल की थाप और बीन की धुन पर ठुमके लगाकर मेला परिसर में जमकर गर्दा उड़ाया। बुधवार को मेले में 55 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे।अबतक साढ़े छह लाख पर्यटक मेला देख चुके हैं। मेले के समापन को अब चार दिन शेष रहने के चलते कई स्टॉल संचालकों ने सेल के नोटिस भी लगा दिए। इसके चलते स्टॉल पर पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा सकती है। कई स्टॉल संचालकों ने 50 प्रतिशत तक छूट कर दी गई है। सबसे अधिक छूट म...