फरीदाबाद, जनवरी 2 -- फरीदाबाद। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार मेले में करीब 2600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के पर्यटन निगम और पुलिस प्रशासन की जल्द ही बैठक भी होगी। इस बार अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का आयोजन 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और मेघालय को थीम राज्य चुना गया है। वहीं मिस्त्र को सहयोग देश बनाया गया है। मेले के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां सुनिश्चित होने के बाद अब इसमें आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की ...