छपरा, दिसम्बर 7 -- पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त मेले में इस बार भीड़ का शुरू से ही बना रहा रिकॉर्ड मेले का सरकारी स्तर पर बुधवार को होना है समापन सोनपुर । संवाद सूत्र एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की मेले की रिकॉर्ड भीड़ ने रविवार को ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त कर दी। जाम से लेकर लोग और वाहन वाले हलकान रहे। मेला शुरू होने के बाद से ही इस मेले में दर्शकों और खरीदारों की लगातार रिकॉर्ड भीड़ बनी हुई है। बड़े बुजुर्ग बताते हैं कि इस मेले में इसके पहले कभी इतनी भीड़ नहीं देखी गई। सरकारी स्तर पर मेले के समापन में अब मात्र दो दिन शेष बचा हुआ है। बीते 09 नवंबर से शुरू और 32 दिनों तक चलने वाले इस मेले का सरकारी स्तर पर विधिवत समापन 10 दिसंबर को होना है। रविवार को सरकारी कार्यालयों में छुटटी रहने के कारण मेले में दर्शकों और खरीदारों ...