जामताड़ा, जनवरी 9 -- मेला स्वास्थ्य विभाग की एक सार्थक पहल : बीडीओ कुंडहित, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को आम जनों तक ले जाने की दृष्टिकोण से मेला एक सार्थक पहल है। उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा ने शुक्रवार को कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित स्वास्थ्य मेले के दौरान उपस्थित स्कूली छात्राओं एवं अन्य ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना साथ ही लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जोड़ना है। मेला का शुभारंभ अतिथियों ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष, दंत, बाल स्...