प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- प्रतापगढ़,संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर रविवार को रिंगरेल, मेला स्पेशल सहित कई ट्रेन विलंब से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि रविवार को जंक्शन पर प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज जंक्शन द्वितीय रिंगरेल सेवा एक घंटे 21 मिनट, अयोध्या कैंट से प्रयाग जाने वाली मेला स्पेशल 15 मिनट, आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस 29 मिनट, प्रयाग जंक्शन से अयोध्या कैंट जाने वाली मेला स्पेशल 1 घंटे 25 मिनट, लखनऊ से प्रयागराज संगम जाने वाली पैसेंजर 2 घंटे 59 मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल 1 घंटे 16 मिनट विलंब से पहुंची। ट्रेन के इंतजार में परेशान रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.