रांची, जनवरी 28 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिरका पंचायत के पिपराटांड़ में आयोजित तीन दिनी युवा महोत्सव सह टुसू मेला बुधवार को हर्षोल्लास से संपन्न हो गया। समापन की संध्या पर केशव केसरिया म्यूजिकल ग्रुप द्वारा नागपुरी गीत, संगीत और नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि मेला न सिर्फ हमारी लोक संस्कृति की पहचान है, बल्कि यह हमारी विरासत की धरोहर है, जिसे सुरक्षित रखना जरूरी है। समारोह में विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, आजसू जिलाध्यक्ष संजय महतो, आजसू के केंद्रीय सदस्य मदन महतो और जलनाथ चौधरी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेला समिति के अध्यक्ष सह मुखिया रोशन लाल मुंडा ने की और संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। बालिका फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की विजेता टीमों और ...