चम्पावत, फरवरी 13 -- चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने पूर्णागिरि मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला शुरू होने से पूर्व धाम में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने वाहन फिटनेस और किराया नियंत्रण के लिए अभियान चलाने को कहा। उन्होंने सुरक्षा के लिए आईपी आधारित सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए। धाम में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए अनाधिकृत पेयजल संयोजन काटने को कहा। अस्थायी पथ प्रकाश व्यवस्था, सोलर स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट को ठीक करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...