गोरखपुर, फरवरी 15 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र स्थित बाबा निम्बेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में रविवार को हनुमान मंदिर के पास मेले में दो गांव के कुछ युवकों ने किसी लड़की से छेड़खानी कर दिया। छेड़खानी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट की घटना से मेला में भगदड़ मच गई। मेला ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मी कुछ दूर थे और मूकदर्शक बने रहे। मेला करने आए ग्रामीणो ने शोर मचाना शुरू किया तो पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले मनबढ़ युवक फरार हो गए। थोड़ी देर तक वहां का माहौल असहज हो गया था। इस घटनाक्रम को लेकर ग्रामीणों में गुस्सा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...