मैनपुरी, जनवरी 19 -- ब्लॉक परिसर में रविवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला में सिक्योरिटी स्किल्स काउंसिल इंडिया लिमिटेड व एसआईएस लिमिटेड ने भाग लिया। रोजगार मेला में 8 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। चयनित युवाओं को एक माह की प्रशिक्षण अवधि पूरी करने के बाद नौकरी के लिए भेजा जाएगा। दिल्ली स्थित एसआईएस लिमिटेड कंपनी द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। कंपनी द्वारा सुरक्षा गार्ड व सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जा रही है। सुरक्षा गार्ड पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं पास निर्धारित की गई है जबकि सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए इंटरमीडिएट पास होना अनिवार्य है। इस अवसर पर गीता भारती आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...