लखनऊ, फरवरी 21 -- किसान जागरूकता कार्यक्रम के तहत शनिवार को सप्रू मार्ग स्थित उद्यान निदेशालय के प्रेक्षागृह में एक दिवसीय विशाल किसान मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों के लिए चिकित्सा परामर्श शिविर लगाया गया। जिसमें डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों और उनके निदान की जानकारी दी। मेला में विभिन्न ब्लाकों के 250 महिला व पुरुष किसानों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पादों के 10 स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीआर उपाध्याय ने की। कार्यक्रम में निदेशक आरके सिंह व प्रबंध निदेशक, बीज विकास निगम टीएम त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि विनय कुमार कौशल, सलाहकार सुरेश कुमार राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.