लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 31 -- लखीमपुर के मेला भूमि विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। भूमि विवाद में अब महेवा स्टेट ने सामने आकर जमीन पर अपना स्वामित्व जताया है। महेवा स्टेट के प्रतिनिधियों ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव से मुलाकात कर बताया कि विवादित भूमि उनकी रियासत की संपत्ति है और इसकी देखरेख का कार्य गया प्रसाद ट्रस्ट के सरवराकार विपुल सेठ द्वारा किया जा रहा है। महेवा स्टेट के दावे के बाद नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि महेवा स्टेट के लोग उनके पास आए थे, महेवा स्टेट के प्रतिनिधियों ने 15 दिन का समय मांगा है। महेवा स्टेट को अपने स्वामित्व को पेश करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि महेवा स्टेट के प्रतिनिधियों से कहा गया है कि अगर महेवा स्टेट के पास भूमि संबंधित अभिलेख है तो प्रस्तुत कीजिए। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.