बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- डीएम ने महोत्सव स्थल का लिया जायजा राजगीर, निज संवाददाता। राजगीर का स्टेट गेस्ट हाउस महोत्सव के आयोजन के लिए तैयार हैं। गुरुवार को डीएम कुंदन कुमार ने महोत्सव स्थल का जायजा लिया। तैयारियों के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। मेला स्थल पर प्रशासन की ओर से शौचालय व पेयजल की व्यवस्था की गयी है। पीएचईडी की ओर से तीन स्थानों पर तीन नल और करीब 100 शौचालय बनाये गये हैं। डीएम ने स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राजगीर महोत्सव सिर्फ सांस्कृतिक उत्सव नहीं है, बल्कि बिहार व नालंदा के ऐतिहासिक महत्व का परिचय भी देता है। सभी तैयारियां पूरी हो गयी है। मुख्य पंडाल के अलावा पूरे मेला परिसर को आकर्षक रूप दिया गया है। यहां आम से लेकर खास सभी के लिए कुछ न कुछ है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...