बांदा, नवम्बर 8 -- बांदा। संवाददाता मरका थाने के अधांव निवासी योगेंद्र यादव गुरुवार को कार्तिक पूर्णिमा मेला देखने गांव आया था। रात आठ बजे वह बाइक पर बबेरू लौट रहा था। तभी नलकूप के पास गांव के ही नत्थू यादव, उसका पुत्र राहुल यादव, अशोक ने रोक लिया। गाली-गलौज की। विरोध करने पर जमकर पीटा। मारपीट में उसका मोबाइल भी गिर गया। 112 में फोन कर पुलिस को बुलाया। उसे सीएचसी में एंबुलेंस से भर्ती कराया गया। पुलिस ने पिता व दोनों पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...