रामगढ़, अक्टूबर 3 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी रेलीगढ़ा के समीप सड़क पर गुरुवार की रात में लगभग 9 बजे अज्ञात वाहन के धक्का से बुजुर्ग महिला बिलखी देवी घायल हो गई। इसके बाद सड़क में गिरी महिला को एक टेंपू चालक ने उठाकर गिद्दी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया और वहां से डॉक्टरों ने महिला को रिम्स रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज के लिए भर्ती किया गया है। घायल महिला बिलखी देवी गिद्दी ए मुंडा टोला निवासी स्व. सोनुवा महली की पत्नी है। महिला को सर में गंभीर चोट है। घायल महिला के पुत्र करण महली ने बताया उसकी मां बिलखी देवी गुरुवार को अपने घर से मेला देखने गई थी। इसके बाद रात में वह घर नहीं लौटी। दूसरे दिन शु्क्रवार को उन्हें उसके अज्ञात वाहन से घायल होने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.