लातेहार, दिसम्बर 8 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह -छेन्चा सड़क पर देवरी नदी के पास दो बाइक की हुई टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनो बाइक से चपरी मेला देख कर वापस घर लौट रहे थे। दोनो घायल कुटमु के रहने वाले हैं। घायलों में रवि कुमार सिंह और अंकुश कुमार सिंह शामिल हैं। एम्बुलेंस से दोनो घायलों को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर इलाज कराया गया। डॉक्टर ने उनमे से गम्भीर रूप से घायल रवि कुमार सिंह को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच डालटनगंज अस्पताल रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...