बदायूं, फरवरी 20 -- बिल्सी। क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती को मेला देखने के दौरान बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गढ़ी निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री 17 फरवरी को अपने ममेरे भाई के साथ थाना बिल्सी क्षेत्र के रिसौली गांव में मेला देखने गई थी। आरोप है कि उसी रात करीब दो बजे गांव अल्लेहपुर निवासी अनिल कुमार उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने घटना की जानकारी होने पर खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चला। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक करनपाल को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.