रांची, फरवरी 8 -- मुरहू, प्रतिनिधि। खूंटी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोसेया गांव के समीप गंडू सिरमली नामक स्थान पर शनिवार की रात लूट की कोशिश के दौरान अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, हालांकि समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। घायल युवक की पहचान मुरहू थाना क्षेत्र के गुरमी गांव निवासी 38 वर्षीय विश्वनाथ महतो उर्फ विष्णु महतो के रूप में की गई है। वर्तमान में उसका इलाज सदर अस्पताल, खूंटी में चल रहा है और चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति स्थिर है। घायल विश्वनाथ महतो ने सदर अस्पताल में बताया कि शनिवार की रात करीब आठ बजे वह गंडू सिरमली में लगे मेले से घूमकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बगमा के पास चार से पांच की संख्या में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने रास्ता रोकने का प्रय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.