धनबाद, अक्टूबर 5 -- निरसा, प्रतिनिधि निरसा की राजा कोलियरी मेला देखने आई किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे किशोरी को कोल ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर गलत करने का आरोप लगा है। उसे बेहोशी की हालत में धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह कुछ बता पाने में असमर्थ है। अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ से भी मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि गुरुदास नगर की गली से शुक्रवार की रात करीब 12 बजे किशोरी बचाओ बचाओ की आवाज लगाते हुए गिरते पड़ते एनएच के किनारे मौजूद एक होटल तक पहुंची। होटल का मालिक बाहर था। सूचना पर वह पहुंचा, उसने किशोरी बैठा कर नाम एवं पता जानने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। होटल मालिक ने तत्काल राजा कोलियरी पूजा कमेटी एवं पुलिस को इसकी सूचना दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.