सहारनपुर, सितम्बर 19 -- मेला गुघाल के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्व. सेठ गंगा प्रसाद माहेश्वरी सभागार (जनमंच) में नगर निगम द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार, डीएम मनीष बंसल, एसएसपी आशीष तिवारी व पूर्व महापौर संजीव वालिया द्वारा मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कवि सम्मेलन की शुरुआत मुमताज नसीम द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। स्वयं श्रीवास्तव के संचालन में देर रात चले कवि सम्मेलन में सहारनपुर के युवा गीतकार डॉ. मोहित संगम के देशभक्ति पूर्ण गीतों ने सभागार गूंजा दिया। नोएडा से आयी मीनाक्षी दिनेश ने अनेक गीतों के साथ प्रस्तुति दी। उनके बाद आये हास्य रस के जाने माने कवि बलबीर खिचड़ी की हास्य चुटकियों ने देर तक श्रोताओं को बांधे रखा। इसके अलावा पदम अलबेला, महाशर आफरीद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.