प्रयागराज, जनवरी 4 -- माघ मेला क्षेत्र से उजाड़े जाने के खिलाफ पटरी दुकानदारों ने रविवार प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। हरिहर आरती समिति चबूतरा के आसपास पटरी पर दुकानें लगाने वाले दुकानदार मेला कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। दुकानदारों का कहना था कि जहां भी जा रहे हैं वहीं से उनको हटाया जा रहा है। माघ मेला के पहले स्नान पर्व पर भी पुलिस ने हटा दिया तो सामान नहीं बेच पाए। प्रथम स्नान पर्व के बाद भी दुकानदारों को हटाया गया। रात में सोने के समय भी उठाकर पूछताछ की जाती है। प्रदर्शन में शामिल शिवेश पांडेय, सतीश, भावना मिश्रा ने बताया कि मेला में कुछ कमाने की उम्मीद लेकर आए थे। सामानों की खरीद पर बड़ा निवेश किया, लेकिन अब दुकानें ही नहीं लगाने दे रहे हैं। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद कांग्रेस नेता मुकुंद तिवारी ने बत...