प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- प्रयागराज। नौ दिन बाद शुरू हो रहे माघ मेले की तैयारियों को देखने के लिए बुधवार को जिले के आलाधिकारी मेला क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान व्यवस्था समिति के प्रधानमंत्री जगद्गुरु संतोषदास सतुआ बाबा से बात हो रही थी। ठंड अधिक थी और संतों का भोजन चूल्हे पर तैयार हो रहा था। यह देख जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा में भी आम कल्पवासी जैसी भावना जागी और उन्होंने खुद ही चूल्हे पर रोटी सेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान व्यवस्था समिति से अब तक की मिली सुविधाओं और जमीन के विषय में बात भी हुई। मेले के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.