प्रयागराज, जनवरी 11 -- माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-तीन, त्रिवेणी मार्ग पर रविवार को इंडियन डेंटल एशोसिएशन के शिविर का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुधाकर सिंह, प्रदेश सचिव डॉ. सचिन प्रकाश और निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संदीप शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शिविर में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक श्रद्धालुओं का नि:शुल्क दंत परीक्षण किया जाएगा। इस मौके पर सचिव डॉ. आशुतोष सिंह, चेयरमैन डॉ. मनोज मिश्र, समन्वयक डॉ. अमरेश सिंह, डॉ. अजय सिंह, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. आशीष त्रिपाठी, डॉ. आरएस मौर्य, डॉ. पीपी उपाध्याय, डॉ. आशुतोष चौधरी, डॉ. अरुणेश मिश्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...