प्रयागराज, जनवरी 2 -- माघ मेला में किला रोड स्थित सेक्टर तीन में राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित आयुर्वेद चिकित्सालय का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। उद्घाटन विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने पूजन-अर्चन के साथ किया। इस क्रम में सेक्टर पांच के काली मार्ग पर आयुर्वेद चिकित्सालय का शुभारंभ राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय हंडिया के पूर्व प्रधानाचार्य एवं विश्व आयुर्वेद मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जीएस तोमर ने किया। इस मौके पर डॉ. तोमर ने कहा कि श्रद्धालुओं की प्राचीन भारतीय चिकित्सा विधा आयुर्वेद में विशेष आस्था है। डॉ. मनोज कुमार सिंह के अनुसार मेला क्षेत्र में चार आयुर्वेद चिकित्सालय शुरू हो चुके हैं। इस अवसर पर आयुर्वेद मेला प्रभारी डॉ. हेमंत कुमार सिंह, डॉ.अशोक कुशवाहा, डॉ.संदीप पां...