प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयागराज। माघ मेला समाप्ति की ओर है, लेकिन श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर भी मेला क्षेत्र में जमकर श्रद्धालु उमड़े। व्यवस्थाओं पर अधिकारियों ने लगातार नजर बनाए रखी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा अपनी टीम के साथ भोर से पहले ही संगम पर मौजूद रहे। डीएम ने संगम से रामघाट और मेला प्राधिकरण कार्यालय तक पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। मेला प्राधिकरण कार्यालय में जाकर कंट्रोल रूम से स्थिति का जायजा लिया। सुबह 10:30 बजे तेलियरगंज से गंगा पथ की ओर लोग आते दिखाई दिए। वहीं मेडिकल कॉलेज चौराहे पर भी भीड़ दिखाई दी। मेलाधिकारी ऋषिराज सुबह से संगम तट पर मौजूद थे। मेलाधिकारी ने बताया कि अनुमान से अधिक भीड़ के कारण हर घाट पर एक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...