सिमडेगा, फरवरी 6 -- कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के झिरकामुंडा मेला की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। मेला के संवेदक ने बताया कि मेला का विधिवत उद्घाटन आठ फरवरी को विधायक भूषण बाड़ा के द्वारा किया जाएगा। तीन दिवसीय मेला में मनोरंजन के कई साधन लगाये गये हैं। जिसमें बिजली झूला, ड्रैगन झूला, ब्रेक डांस झूला, टोरा टोरा झूला, नाव झूला, बच्चों के लिए छोटे छोटे झूले, मिकी माउस सहित अन्य मनोरंजन के साधन मुख्य आकर्षण केन्द्र है। मेला क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के दुकानें,मिठाई की दुकानों की भरमार है। इस मेला में पड़ोसी राज्य छ्तीसगढ़ एवं उड़िसा के हजारों लोग मेला देखने पहुंचते हैं। इधर मेला को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.