देवरिया, फरवरी 16 -- महदहां। मेला करने गए दो युवकों पर मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर दिया। सदर कोतवाली के नादघाट के रहने वाले अवनीश कुमार व आकाश कुमार महाशिवरात्रि पर मेला करने के लिए दीर्घेश्वर नाथ गए थे। आरोप है कि इस बीच पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने उनकी पिटाई की और चाकू से प्रहार भी कर दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। लोगों के सहयोग से दोनों को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...