सहरसा, जनवरी 30 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी तटबंध के अंदर सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत कनरिया थाना क्षेत्र के कठडूमर पंचायत के दह बाजार में सरस्वती पूजा के अवसर पर लगाये गए मेला के अंतिम दिन डीजे पर अश्लीलता गाना बजाने के मामले में कनरिया थाना में महाल चौकीदार अनिल पासवान के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें 16 नामजद सहित कुल 15 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। बता दें कि इसी दरम्यान डायल 112 में पदस्थापित सअनि मुकेश कुमार के द्वारा नृतक को रुपया देने का वीडियो वायरल किया गया था, जिसमें वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा संज्ञान लेने पर तत्काल सअनि मुकेश कुमार सहित महाल चौकीदार को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया। वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर मामले की जांच पड़ताल में मेला कमिटी सदस्यों की संलिप्तता ...