हमीरपुर, फरवरी 8 -- सरीला, संवाददाता। थाना जलालपुर के लोधीपुरा गांव में चार दिन पूर्व रामलीला मंचन के दौरान हुए विवाद को लेकर शनिवार को संत सम्मेलन में लगे मेले में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व पत्थर चले। जिसमें ग्रामीणों सहित दस लोग घायल हुए हैं। छह लोगों को सीएचसी लाया गया जहां से दो महिलाओं को रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना की शुरुआत तब हुई जब हमलावर मेला कमेटी के उपाध्यक्ष के साले को उठा ले गए और उसे पीटा। लोधीपुरा गांव निवासी पंचायत मित्र रविंद्र कुमार ने बताया कि गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी संत सम्मेलन का आयोजन चल रहा है। बीती तीन फरवरी की रात में रामलीला मंचन के दौरान श्रवण कुमार शराब के नशे में लोगों को गाली-गलौज कर रहा था। कमेटी के उपाध्यक्ष होने के नाते सुरेंद्र ने उसे समझाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.