अमरोहा, मार्च 22 -- प्रदेश सरकार के आठ व केंद्र सरकार के 10 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर जिला मुख्यालय स्थिति रामलीला ग्राउंड पर 25 से 27 मार्च तक मेला आयोजन होगा। शुक्रवार को इस बावत डीएम निधि गुप्ता ने कलक्ट्रेट सभागार में जिम्मेदार अफसरों की बैठक ली। सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि मेले में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई सभी परियोजनाओं के शिलापट्ट की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। लाभार्थीपरक योजनाओं को लेकर मेला आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। फूड कोर्ट भी लगाए जाएंगे, स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल रहेंगे। ऑपरेशन कायाकल्प, प्रोजेक्ट अलंकार आदि की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.