हरिद्वार, दिसम्बर 15 -- मेला अस्पताल में सर्जन की छुट्टी के कारण सोमवार को सर्जिकल ओपीडी ठप रही। ऑपरेशन के लिए आए मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। दरअसल, मेला अस्पताल में तैनात एक सर्जन का अनुबंध पूरा होने के बाद अभी आगे नहीं बढ़ाया गया है। जबकि, जिला अस्पताल के सर्जन मेला अस्पताल में मरीजों का उपचार कर रहे हैं। लेकिन, सोमवार को वे अवकाश पर चले गए, जिस कारण मरीजों को उपचार नहीं मिल सका। जगजीतपुर से आई एक महिला ने बताया कि वह हाथ की गांठ दिखाने आई थीं। लेकिन, यहां आकर पता चला कि सर्जन छुट्टी पर हैं। ज्वालापुर से अपने गले के नीचे हुई गांठ दिखाने पहुंचे रईस ने बताया कि सर्जन न होने से वे वापस लौट रहे हैं। इधर, मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि सर्जन को अचानक अवकाश पर जाना पड़ा। भविष्य में वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जाए...