प्रयागराज, जनवरी 16 -- माघ मेला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित अस्पतालों में शुक्रवार को बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। 20-20 बेड के त्रिवेणी और गंगा अस्पताल समेत 11 अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में 10088 मरीजों का उपचार किया गया। मेला की शुरुआत से अभी तक हुई प्रतिदिन की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या रही। 25 मरीजों को रेफर किया गया। 91 मरीजों को भर्ती किया गया। 869 मरीजों की पैथोलॉजी में जांच की गई और 61 लोगों का माइनर ऑपरेशन किया गया। अस्पतालों में अब तक 65 हजार मरीजों का उपचार किया जा चुका है। त्रिवेणी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कौशिक के अनुसार सबसे ज्यादा खांसी, जुकाम, ठंड लगने, त्वचा, बुखार, शरीर दर्द और ब्रेन स्ट्रोक के मरीज रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.