नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन से कन्याकुमारी के बीच चलने वाली गाड़ी को मेलमरूवथूर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है। गाड़ी संख्या 12642 हजरत निजामुद्दीन से जाते समय मेलमरूवथूर स्टेशन पर शाम 5:34 बजे (15 से 31 दिसंबर तक) पहुंचेगी और 5:35 बजे चलेगी। गाड़ी संख्या 12641 कन्याकुमारी से आते समय सुबह 6:39 बजे (17 से 31 दिसंबर तक) मेलमरूवथूर स्टेशन पहुंचेगी और 6.40 बजे चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...