नई दिल्ली, जनवरी 26 -- भोजपुरी के दो सुपरस्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच तनातनी जगजाहिर है। अक्सर दोनों स्टार्स एक-दूसरे को लेकर कुछ न कुछ बोलते नजर आते हैं। ऐसे में बीते दिनों खेसारी और पवन सिंह के झगड़े के बीच रवि किशन ने कुछ ऐसा कह दिया, जिससे वो खबरों में आ गए। रवि ने इवेंट में कमेंट कर खेसारी पर निशाना साधा। ऐसे में भला खेसारी लाल भी कहां चुप बैठने वाले थे। उन्होंने ने भी अपने एक शो के दौरान रवि किशन को करारा जवाब दिया, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।रवि ने खेसारी पर किया था ये कमेंट दरअसल, बीते दिनों गोरखपुर महोत्सव में रवि किशन और पवन सिंह स्टेज पर एक साथ दिखे थे। इस दौरान एक तरफ जहां रवि किशन ने पवन की तारीफ की वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने खेसारी लाल यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा था कि पवन सिंह छोटा ...