अमृतसर, जनवरी 16 -- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक भावुक ऑडियो क्लिप ने पाकिस्तान में लापता हुई भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर के मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। पंजाब के कपूरथला जिला स्थित अमनपुरी गांव की रहने वाली सरबजीत कौर पिछले वर्ष पाकिस्तान में धार्मिक तीर्थयात्रा के दौरान लापता हो गई थीं। बाद में उनके एक पाकिस्तानी युवक से विवाह की खबरें सामने आई थीं। वायरल ऑडियो में सरबजीत कौर कथित तौर पर अपने पूर्व पति से भारत वापस ले जाने की गुहार लगाती सुनाई दे रही हैं। ऑडियो में वह दावा करती हैं कि पाकिस्तान में उनके साथ लगातार उत्पीड़न हो रहा है और उनकी हालत बेहद खराब है। वह यह भी कहती हैं कि भारत लौटने के बाद उन्हें डांटा न जाए, क्योंकि वह पहले से ही पूरी तरह टूट चुकी हैं। ऑडियो क्लिप में सरबजीत यह भी कहती हैं कि उन्होंने अपने पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.