नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- यूपी के कानपुर में एक बड़े ज्वैलर पर उसकी ही पत्नी ने संगीन आरोप लगाए हैं। पति का कई लड़कियों से संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए अपनी और बेटी की हत्या की आशंका जताई है। पत्नी का आरोप है कि पैसे के बल पर वह लड़कियों का मुंह बंद कर देता है। पत्नी ने हनुमंत बिहार थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हनुमंत विहार निवासी महिला ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि मेरा पति अपनी मां-बाप की इकलौती संतान हैं। उसका बड़ा ज्वैलरी का शोरूम है। रुपये होने के चलते वह नई-नई लड़कियों को फंसाकर उनसे संबंध बनाता है। फिर पैसे देकर मुंह बंद कर देता है। पति धन और वैभव देखकर लड़कियां उसके चक्कर में आ जाती हैं और वह उनका शारीरिक शोषण करता है। उसके कई लड़कियों से इस समय संबंध हैं। जब वह ...