समस्तीपुर, मई 8 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी प्रखंड के पूर्व पंचायत समिति सदस्य, चकरमन निवासी रामार्चा प्रसाद राय, भारतीय सेना द्वारा बीती रात पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक से काफी खुश है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस करते हैं कि उनके दो सुपुत्र राजू प्रसाद राय एवं राकेश रोशन भारतीय सेना में कार्यरत हैं और राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा दिखाकर बॉर्डर पर अपनी सेवा दे रहे हैं। रामार्चा प्रसाद राय ने बताया कि ऐसी कार्रवाई पाकिस्तान पर समय-समय पर होती रहनी चाहिए, ताकि दुश्मन देश और आतंकी भारत की ओर आंख उठाकर देखने की भी हिमाकत नहीं कर सकें। उन्होंने कहा कि जिस कदर जम्मू कश्मीर के पहलगाम में भारत के निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या आतंकवादियों ने की वैसे आतंकवादियों के सफाए के साथ-साथ उसे पनाह देने वाले पाकिस्तानी फौज को भी सबक सिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.