पटना, जनवरी 30 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के पटना में जनता दरबार में शुक्रवार को एक अहम मामला सामने आया। कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रतिमा कुमारी दास अपनी शिकायत लेकर उपमुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित जनता दरबार में पहुंचीं। उन्होंने डिप्टी सीएम से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि उनके एक रिश्तेदार ने उनके घर पर कब्जा कर लिया है और वे लंबे समय से न्याय के लिए भटक रही हैं। शिकायत सुनने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया और संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही। दरअसल, भाजपा के सहयोग कार्यक्रम के तहत भाजपा कोटे के मंत्री नियमित रूप से जनता दरबार लगाते हैं, जहां आम लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। उपमुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.