रुद्रपुर, फरवरी 20 -- रुद्रपुर/गूलरभोज, गदरपुर। पूर्व शिक्षामंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने बीते दिनों अतिक्रमण को लेकर प्रशासन के दिए नोटिस का मामला एक बार फिर से गरमा दिया है। उन्होंने प्रशासन से नोटिस के आधार पर अतिक्रमण हटाकर प्रशासन से कब्जा लेने को लेकर एसडीएम को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि उनकी मौजूदगी में यह अतिक्रमण हटाया जाए। विधायक का यह पत्र अब सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। विधायक अरविंद पांडे ने एसडीएम को पत्र भेजकर उनकी उपस्थिति में सरकारी भूमि में बने कैंप कार्यालय एवं आवास को अपने कब्जे में लेने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि संतोषनगर वार्ड नंबर तीन गूलरभोज स्थित उनके कैंप कार्यालय और आवास को अतिक्रमण में दर्शाते हुए 19 जनवरी को उनको नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने पत्र में कहा है कि अतिक्रमण को चिह्नि...