धनबाद, जून 7 -- धनबाद, विशेष संवाददाता पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास संताल जाने के क्रम में धनबाद में रुके। उन्होंने संवाददाताओं से कोयला नगर अतिथि गृह में बातचीत की। कहा कि उनके सरकार के काम को हेमंत सरकार भंजा रही है। झारखंड में विकास ठप है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बिनोद बिहारी महतो के नाम पर सबने राजनीति की। सिर्फ भाजपा ने बिनोद बिहारी महतो को सम्मान दिया। उनके नाम पर धनबाद में विश्वविद्यालय की स्थापना की। सरना कोड मुद्दे पर रघुवर ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस राजनीति कर रही है। 2012 में देश में मनमोहन सिंह के नेतृत्व में यूपीए की सरकार थी। तब भाजपा सांसद सुदर्शन भगत ने सरना कोड का मुद्दा लोकसभा में उठाया था। तब मनमोहन सरकार की ओर से तत्कालीन जनजातीय मामलों के मंत्री ने कहा था कि जनजातियों में कई धर्म है। इसलिए सिर्फ सरना कोड संभव नहीं है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.