मुंगेर, मई 26 -- मुंगेर। मृत सार्जेंट अवनीश कुमार सिंह के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। पिता बमबम सिंह ने रोते हुए बताया कि घर का पूरा समारोह मातम में बदल गया है। मेरे कलेजे के टुकड़े को ईश्वर ने हमसे क्यों छीन लिया। सार्जेंट अपने पीछे दो लड़की और एक लड़का छोड़ गया है। बड़ी लड़की 14 वर्ष की शांभवी है दूसरी श्रेया उम्र 10 है। एक दो वर्ष का लड़का जिनका नाम अद्विक श्रेयस है। सार्जेंट अवनीश ने वर्ष 2005 में एयर फोर्स में अपनी सेवा शुरू की थी। वर्तमान में भी बरेली में तैनात थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...