हमीरपुर, जनवरी 20 -- हमीरपुर। विकासखंड सुमेरपुर का 'मेरे आंगन मेरे बच्चे' कार्यक्रम सोमवार को बीईओ प्रभाकर सिंह तोमर की अध्यक्षता में बीआरसी में संपन्न हुआ। जिसमें सभी नोडल शिक्षक, को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एआरपी एवं एसआरजी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रार्थना से हुआ। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में प्रकाश डालते हुए राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक अकबर अली ने उद्देश्य, लक्ष्य एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन पर विचार रखे। आंगनबाड़ी को पूर्व प्राथमिक विद्यालय अवधारणा को समझाया। इस अवसर पर एसआरजी रामकृष्ण शुक्ला, एआरपी अभिषेक शुक्ला व प्रशांत शुक्ला, मंजीता, राजबहादुर दक्ष, सतेन्द्र कुमार, प्रियंक अग्रवाल, कृष्णा यादव, इरम, वीर विक्रम सिंह इत्यादि शिक्षक तथा सुमन, दीप्ती ...