गोरखपुर, सितम्बर 8 -- बड़हलगंज/गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। दक्षिणांचल में सरयू नदी की तेज रफ्तार से हो रही कटान से ग्रामीणों में दहशत हैं। मेरुंड गांव ज्ञानकोल में सरयू स्थिर होने के बाद तेज कटान कर रही है। वहीं गोला कस्बे में मल्लाह टोला में सरयू नदी 35 साल बाद कटान कर रही है। गांव के करीब से बह रही सरयू से लगातार कटान को लेकर ग्रामीणों में दहशत है। मल्लाह टोली में सिंचाई विभाग द्वारा अभी तक बचाव कार्य नहीं शुरू होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बड़हलगंज क्षेत्र के पटना ग्राम पंचायत के मौजा ज्ञानकोल नई बस्ती में जलस्तर कम होने के बावजूद कटान की गति कम हुई हैं। उधर, जलस्तर कम होने से कछार व दियारा क्षेत्र के लोगो ने थोड़ी राहत मिली हैं, किन्तु मुश्किलें जस की तस बनी हुई हैं। सरयू व राप्ती नदी की बाढ़ से घिरे गांव हिंगुहार, लखनौरा, खोहिया पट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.