कौशाम्बी, अगस्त 14 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को नगर पंचायत दारानगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केसरवानी व ईओ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मेरी शान तिरंगा है, मेरी जान तिरंगा है गीत पर तिरंगा फहराते हुए देश भक्तों ने जमकर नृत्य किया। तत्पश्चात अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केसरवानी के नेतृत्व में सैकड़ों देशभक्त कड़ा के कालेश्वर गंगा घाट से हाथों में तिरंगा लहराते हुए देशभक्ति की धुन पर झूमते हुए कड़ा मलूक गेट स्थित कारगिल शहीद गुलाबचंद सविता स्मारक पहुंचे। यहां पर अध्यक्ष प्रतिनिधि व इओ दिनेश सिंह सहित सैकड़ों देशभक्तों ने वीर शहीद गुलाब चंद सविता की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नम आंखों से याद किया एवं सलामी दी। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कौशांबी अध्यक्ष ने तिरंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.